फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Corona spreading at three times the speed in the district, 26 new positive cases

Bilaspur News: जिला में तीन गुनी रफ्तार से फैल रहा कोरोना, 26 नए मामले पॉजिटिव

Thu, 30 Mar 2023 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Corona spreading at three times the speed in the district, 26 new positive cases
बिलासपुर। जिले में कोरोना तीन गुनी रफ्तार से फैल रहा। बुधवार को 26 नए मामले पॉजिटिव आए हैं, जबकि वीरवार को यह संख्या 9 थी। उधर, स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना से बचाव के लिए कोई भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। वैक्सीन नहीं होने से जिला अस्पताल का टीकाकरण केंद्र बंद कर दिया गया है।जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 48 पहुंच गई है। बुधवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 296 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 26 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास पिछले 10 दिन से कोई भी कोरोना वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश भर में कोरोना वैक्सीन नहीं है। इसलिए जिले में भी टीकाकरण बंद है। वैक्सीन उपलब्ध नहीं से सप्ताह भर खुला रहने वाला जिला अस्पताल बिलासपुर के 14 नंबर में बनाया गया कोविड टीकाकरण कक्ष भी बंद कर दिया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि इस माह के अंत तक वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद नियमित टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। जिला अस्पताल की सबसे ऊपरी मंजिल पर ऑक्सीजन युक्त 60 बिस्तरों वाले रूम को कोविड वार्ड बनाया गया है। उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परविंदर सिंह ने बताया कि वर्तमान में कोरोना पीड़ित मरीज होम आइसोलेट हैं। किसी भी मरीज का उपचार कोरोना केंद्र में नहीं चल रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर विभाग अलर्ट है। खंड स्तर पर सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस माह के अंत में वैक्सीन भी उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed