फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   corona,labour,positive,in aiims

बिलासपुर के एम्स में 11मजदूर निकले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 02 Aug 2020 12:21 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
corona,labour,positive,in aiims
बिलासपुर। जिले में शनिवार को कोरोना के 11 और नए मामले सामने आए हैं। सभी 11 मजदूरों कोठीपुरा में निर्माणाधीन एम्स की साइट पर संगरोध में रखे गए थे। ये लोग भी 27 और 28 जुलाई की रात में आए कुल 13 संक्रमितों के संपर्क में आए थे। हालांकि, प्रशासन ने एहतियातन एम्स साइट को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था और इन मजदूरों के 31 जुलाई को कोरोना सैंपल लिए गए थे और उन्हें टेस्ट के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया था। इन 11 मजदूरों को अब कोविड सेंटर चांदपुर में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉ.प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बिलासपुर के कोठीपुरा में निर्माणाधीन एम्स की साइट पर शनिवार को 11 मजदूर पॉजिटिव आए हैं। सभी एम्स के निर्माण कार्य के लिए बाहरी राज्यों से कोठीपुरा पहुंचे थे। इनके अधिकाशंत: बिहार राज्य से आए हैं। बताया कि शनिवार को पॉजिटिव आए लोगों में 20 की आयु वर्ग के चार मजदूर, एक की आयु 42 वर्ष, एक 35 वर्षीय, दो 25 वर्षीय, एक 23 और एक 28 वर्षीय मजदूर शामिल है। वहीं, इनमें एक और 15 वर्षीय मजदूर शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला में अब तक कोरोना के 99 संक्रमित पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 63 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं। वहीं 30 का कोविड सेंटर चांदपुर में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में कई जगह कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। लोगों से अपील की है कि कोई भी कंटेनमेंट जोन में घरों से बाहर न निकलें। लोगों को प्रशासन की मदद से सहायता सामग्री पहुंचाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील किया कि लोग अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय सदैव सैनिटाइजर एवं मास्क का प्रयोग करें। नियमित हाथ की सफाई करते रहें। लक्षण नजर आए तो तत्काल हेल्प लाइन नंबर अथवा नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed