{"_id":"62dc372df83b46452a522feb","slug":"coopertative-society-elecrtion-bilaspur-news-sml416163164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलवंत को प्रधान और राजकुमार को उपप्रधान की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलवंत को प्रधान और राजकुमार को उपप्रधान की कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)। ग्राम सेवा सहकारी सभा तलाई पर कांग्रेस विचारधारा के पदाधिकारियों ने कब्जा किया है। बलवंत कुमार पुत्र भगत राम निवासी मरूड़ा प्रधान और राजकुमार पुत्र हंसराज निवासी तलाई को सर्वसम्मति से उपप्रधान चुना गया।
33 करोड़ के गबन के मामले में सुर्खियों में रहने वाली इस सभा के 11 वार्डों में से 10 वार्डों से सदस्य चुने गए हैं। दसलेहड़ा गोचर वार्ड से किसी भी हिस्सेदार ने सभा का सदस्य बनने की हिम्मत नहीं दिखाई। शनिवार को सहकारिता विभाग के निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा और राकेश कुमार की अगुवाई में बैठक हुई। भाजपा के एक गुट के समर्थकों ने संख्या बल कम होने के चलते कांग्रेस समर्थक दावेदारों पर ही अपनी सहमति जताई। वार्ड एक से हरिदास पुत्र धुंधर राम, वार्ड दो से बलवंत कुमार पुत्र भगत राम, वार्ड तीन से बेली राम पुत्र भगत राम, वार्ड चार से सुरेंद्र कुमार पुत्र कर्म चंद , वार्ड पांच से भाग सिंह पुत्र अनंत राम, वार्ड वार्ड सात से अनिल कुमार पुत्र भाग सिंह, वार्ड आठ से प्यार सिंह पुत्र रेलू राम, वार्ड नौ से विद्या सगर पुत्र रोशन लाल, वार्ड दस से अब्दुल खलीक पुत्र गुलाम मुहम्मद, वार्ड 11 से राजकुमार पुत्र हंसराज सदस्य चुने गए हैं।
उल्लेखनीय है कि 11 वार्डों वाली सहकारी सभा में 33 करोड़ के गोलमाल के चलते ढाई साल चुनाव न होने के चलते सहकारिता विभाग के प्रशासक अधिकारी सभा का कार्य चला रहे थे। नवनिर्वाचित प्रधान बलवंत कुमार और उपप्रधान राजकुमार ने बताया कि सभा के भागीदारों की सहमति से सभा को दोबारा पटरी पर लाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। मंगलवार को प्रबंधक समिति के सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। इसमें सहकारिता विभाग के निरीक्षक राकेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।