फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cooking festival organized at Shiva Institute

Bilaspur News: शिवा इंस्टीट्यूट में आयोजित किया पाक कला उत्सव

Sat, 15 Jun 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Cooking festival organized at Shiva Institute
-फायरलेस कुकिंग कर प्रतिभागियों ने किए कई तरह के व्यंजन तैयार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में पाक कला उत्सव आयोजित किया गया। इसमें शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। इस कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह थी कि यह फायरलेस कुकिंग गतिविधि पर आधारित था। इसमें प्रतिभागियों ने आग का उपयोग किए बिना विभिन्न व्यंजन तैयार किए।

कार्यक्रम में चाट, लड्डू, ब्रेड रोल, नींबू पानी आदि जैसे व्यंजनों की प्रस्तुति दी गई। सभी प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए इन व्यंजनों को बेहतर तरीके से तैयार किया। इस आयोजन ने संस्थान के सभी सदस्यों के बीच समन्वय और सहयोग को बढ़ावा दिया। सभी सदस्य एक साथ मिलकर रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लें और एक दूसरे के साथ समय बिताएं यह पाक कला उत्सव का मुख्य उद्देश्य था। इस प्रकार के आयोजन से संस्थान के सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल और आपसी समझ बढ़ाने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के अंत में, प्राचार्य विनोद कुमार गौतम, प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी के योगदान और उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पत्र दिए और इस प्रकार के आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने के लिए प्रेरित किया। इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि यह आयोजन सभी के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ। संस्थान के वातावरण को और भी सकारात्मक एवं सहयोगी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed