{"_id":"654a37e11b7a02555e08fa24","slug":"contract-signed-in-sardar-patel-university-mandi-hydro-college-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-8326-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सरदार पटेल विवि मंडी, हाइड्रो कॉलेज में हुआ अनुबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सरदार पटेल विवि मंडी, हाइड्रो कॉलेज में हुआ अनुबंध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी और राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर के मध्य विज्ञान से संबंधित गतिविधियों और विद्यार्थियों के रोजगार चयन संबंधित विभिन्न विषयों पर आधारित एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से प्रति कुलपति आचार्य अनुपमा सिंह, राजकीय हाइड्रोजन इंजीनियरिंग महाविद्यालय से निदेशक एवं प्राचार्य हिमांशु मोंगा ने हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर भौतिक विभाग एवं कंप्यूटर विभाग द्वारा एक अतिथि संबोधन आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य अनुपमा सिंह ने की। अनुपमा सिंह ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि एमओयू से दोनों संस्थानों को मिलकर कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को होगा। डॉ. हिमांशु मोंगा ने वर्तमान समय में विज्ञान के विद्यार्थियों को रोजगार के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटाबेस मैनेजमेंट, क्लाउड मैनेजमेंट विषयों से संबंधित जानकारियां विद्यार्थियों से साझा की। बताया कि इस क्षेत्र में विद्यार्थी कैसे रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पवन चांद, डॉ. राकेश कुमार शर्मा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. नरेंद्र, डॉ. मोनिका, डॉ. नेहा, डॉ. अनुपम टंडन, डॉ. उर्वशी, व कंप्यूटर विभाग के सभी आचार्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।