फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   congress state president pratibha sing visited ghumarnvi

एकजुटता के साथ विधानसभा के चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : प्रतिभा

Sun, 22 May 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
congress state president pratibha sing visited ghumarnvi
घुमारवीं में प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा एंव सांसद प्रतिभा सिंह को सम्मानित करते हुए।संवाद - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने घुमारवीं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, यह शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। कांग्रेस विकास में विश्वास रखती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश का अथाह विकास करवाया है। कांग्रेस पार्टी लोगों के बीच विकासात्मक कार्यों को लेकर जाएंगे और जीत सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता बच्चों से जिस तरह का व्यवहार करते हैं, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका शीर्ष नेतृत्व कैसा होगा। आम आदमी पार्टी का प्रदेश में कोई अस्तित्व नहीं है। इससे पहले घुमारवीं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रतिभा सिंह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार घुमारवीं आई हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, वीरू राम किशोर, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रजनीश मेहता, नगर परिषद घुमारवीं अध्यक्ष रीता सहगल, ब्लॉक युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम शर्मा और राजीव शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed