{"_id":"58ac7a554f1c1b0953b244b3","slug":"congress-send-memorendem-to-president-againt-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने की जेपी नड्डा और अनुराग को पद से हटाने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने की जेपी नड्डा और अनुराग को पद से हटाने की मांग
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
उपाय़ुक्त को ज्ञापन सौंपते सदर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कांग्रेस बिलासपुर ने मंगलवार को केंद्र की भाजपा सरकार, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और सांसद अनुराग ठाकुर की नाकामियों को उजागर करने के लिए उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। इसमें उक्त नेताओं को पदच्युत करने की मांग की गई।
सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि मौजूदा केंद्र सरकार हर मुद्दे पर विफल रही है। जबकि, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और सांसद अनुराग ठाकुर पिछले तीन सालों से बिलासपुर की जनता को एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज और भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन के मुद्दों पर छलते आ रहे हैं। इन नेताओं ने भोली-भली जनता से वादा खिलाफी की है जो विश्वासघात की संज्ञा में आता है।
भाजपा के नेता आए दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्यों और कांग्रेसी विधायकों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं। केंद्र की मिलीभगत से झूठे केस बनाने की जुगत में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, पूर्व मुख्यमंत्री प्र्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सांसद अनुराग ठाकुर आपसी जुगलबंदी के चलते झूठ की बुनियाद पर प्रदेश सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों में मशगूल हैं।
इस अवसर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, हुसैन अली, रत्न सिंह, ओम प्रकाश गौतम, प्रवीण शर्मा, आदित्य मोहन कश्यप, अनुराग पंडित, लेखराम बंसल, संकेत सांख्यान, संजीव रनोट, अश्वनी वात्सायन, राकेश ठाकुर, विशाल रघु, अमित कुमार, गोपाल ठाकुर, विजय, नरेश, प्रेम लाल, राजकुमार वर्मा, धर्मवीर, संजीव, मस्त राम, कमल देव, जोगेंद्र ठाकुर, जगजीत, मुनीष, रणजीत, रूपलाल, इंद्र देव, देवराज, सदाराम, बृजमोहन, मस्तराम, जयदेव, ओंकार, प्रेमलाल, नवीन, यशपाल, संजय पाल, बलवंत, छोटाराम, सुखराम, आत्माराम, लेखराम, मनोज, रामचंद, पवन, संतोष ठाकुर और पंकज ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
असफल रही भाजपा की रैली : कांग्रेस : मंगलवार को बिलासपुर में जिला स्तर पर आयोजित भाजपा रैली को कांग्रेस ने असफल करार दिया है। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि दूसरे जिलों से लाए गए लोगों के सिर पर रैली का दम भरने वाली भाजपा के नेताओं की हताशा मुठ्ठी भर लोगों को देखकर स्पष्ट नजर आ रही थी। ब्लॉक अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा ने कहा कि इस बार जिला की चारों सीटों पर कांग्रेस भारी मतों से परचम लहराएगी।