{"_id":"5fecab948ebc3e3ba642133a","slug":"congress-district-president-herself-descended-from-kuthera-ward-of-zilla-parishad-bilaspur-news-sml356193210","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष खुद उतरी जिला परिषद के कुठेड़ा वार्ड से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष खुद उतरी जिला परिषद के कुठेड़ा वार्ड से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिला कांग्रेस की ओर से बुधवार को जारी जिला परिषद प्रत्याशियों की सूची में जिला अध्यक्ष अंजना धीमान का नाम भी है। अंजना कुठेड़ा वार्ड से जिला परिषद का चुनाव लड़ रहीं हैं। खास बात यह है कि प्रत्याशियों की सूची भी उन्हीं की ओर से जारी की गई है। उनके खिलाफ भाजपा ने कुठेड़ा वार्ड से विमला देवी को मैदान में उतारा है। इस बार यह वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
कांग्रेस ने ननावां वार्ड से मेहर चंद, बरठीं से शालू रणावत को उतारा है। शालू के खिलाफ उनकी टीचर भाजपा से ऊषा ठाकुर मैदान में हैं। बैहना ब्रह्मणा से प्रोमिला बसु, जेजवीं से अनिल कुमार, बैहना जट्टा से निरंजना नड्डा, बामटा से सदर के पूर्व विधायक के पीए सुनील कुमार, बरमाणा से नीलम रघुवंशी, नम्होल से ओपी गौतम, जुखाला से सीमा ठाकुर, स्वाहन से कृष्ण लाल ठाकुर और कोटखास से पूजा रानी को कांग्रेस से समर्थन दिया है। बता दें कि यूथ कांग्रेस की ओर से हाईकमान को भी प्रत्याशियों की एक सूची भेजी है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इसमें कांग्रेस की सूची से अलग प्रत्याशी हैं। इसमें कुठेड़ा वार्ड से सुनीता धीमान को प्रत्याशी बनाने की संस्तुति की गई है। वहीं वामटा वार्ड से यूथ कांग्रेस ने पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा के बेटे गौरव शर्मा को समर्थन देने की पैरवी की है।
जिलाध्यक्ष के खिलाफ उतरीं जिला महासचिव
एक तरफ जहां जिप चुनाव के लिए कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मैदान में हैं। वहीं, जिला कांग्रेस की महासचिव अध्यक्ष के खिलाफ ही चुनावी मैदान में उतर रही हैं। कांग्रेस की दो पदाधिकारी उम्मीदवारों के आमने-सामने होने से भाजपा की चिंता इस वार्ड को लेकर कम हो गई है। वही,ं कांग्रेस की पदाधिकारी ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष को टक्कर दे रही हैं।
विज्ञापन
पूर्व विधायक के बेटे के बजाय बंबर के पीए को दिया समर्थन
जिला कांग्रेस ने जो सूची जारी की है उसमें बामटा वार्ड से पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा के बेटे के बजाय पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के पीए को कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि तिलक राज का बेटा यूथ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष रह चुका है। वहीं, सुनील कुमार ने आज तक अधिकारिक रूप से पार्टी का कोई पद नहीं संभाला है।