फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress candidate Satpal Raizada took blessings of mother Nayanadevi

Bilaspur News: कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने मां नयनादेवी का लिया आशीर्वाद

Sun, 05 May 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Congress candidate Satpal Raizada took blessings of mother Nayanadevi
- बोले, अनुराग ठाकुर प्रदेश के हितों के लिए गंभीर नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीश्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने रविवार को मां नयनादेवी के दर्शन किए। उन्होंने अपने और कांग्रेस की जीत के लिए कामना की।


इस दौरान सतपाल रायजादा ने कहा कि जब प्रदेश में प्राकृतिक आपदा आई तो भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर केंद्र में मंत्री होने के बावजूद इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने में नाकाम साबित रहे। इससे पता चलता है कि वह हिमाचल के हितों के लिए कितने गंभीर हैं। कहा कि कंगना रनौत एक अच्छी अभिनेत्री हैं। इसका कार्य जैसा होगा उसको वही काम करना चाहिए। अच्छा होता अगर वह अभिनेत्री के तौर पर फिल्मों में कार्य करतीं। क्योंकि राजनीति उनके बस की बात नहीं है। राजनीति में उन्हें ही आना चाहिए जो लोगों से जुड़े हुए हों। कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार हिमाचल की अनदेखी कर रही है। किसी भी कार्य पर केंद्र सरकार खरी नहीं उतरी है। रायजादा ने ब्लॉक कांग्रेस नयनादेवी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विकास ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed