फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress burns effigy of Chief Election Commissioner in Swarghat.

Bilaspur News: स्वारघाट में कांग्रेस ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

Mon, 12 Oct 2026 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Congress burns effigy of Chief Election Commissioner in Swarghat.
स्वारघाट में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत: जागरूक पाठक
इस्तीफे के लिए की नारेबाजी, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के स्वारघाट में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी चेतन चौहान और प्रदेश कांग्रेस महासचिव विकास ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पदाधिकारी, युवा कांग्रेस व महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधानों ने भी भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया का निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठने वाली आशंकाओं को दूर करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करते रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed