{"_id":"6a8ddf6f397a856da30cf3b6","slug":"complaint-lodged-on-cm-helpline-regarding-the-removal-of-construction-material-from-private-land-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-166295-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: निजी भूमि से निर्माण सामग्री उठाने की सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: निजी भूमि से निर्माण सामग्री उठाने की सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत
विज्ञापन
मंगरोट में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विकास खंड की माकड़ी मारकंड पंचायत के मंगरोट गांव में निजी भूमि से बिना अनुमति पत्थर, मिट्टी और कंक्रीट उठाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सीता शर्मा ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाकर मामले की जांच और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार उनकी मलकियत भूमि खसरा नंबर 324, 217 और 119 में करीब छह ट्रॉली पत्थर, चार ट्रॉली मिट्टी और दो ट्रॉली कंक्रीट मौजूद था। आरोप है कि 25 अगस्त को सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच लोक निर्माण विभाग के जेई आकाश शर्मा समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी और लेबर जेसीबी व टिपर लेकर मौके पर पहुंचे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध के बावजूद जेसीबी और टिपरों से सामग्री उठाकर ले जाई गई। सीता शर्मा ने मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, जेसीबी और टिपरों की भी जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने शिकायत के साथ दस्तावेज और साक्ष्य पोर्टल पर अपलोड किए हैं। शिकायत 25 अगस्त को ऑनलाइन दर्ज की गई, जिसे समाधान के लिए सदर थाना के इंस्पेक्टर को एल-1 अधिकारी के रूप में सौंपा गया है। शिकायतकर्ता ने सामग्री बरामद कर वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस स्तर पर कार्रवाई अपेक्षित है।