{"_id":"6537cb19304682a05b0fd5a6","slug":"complaint-filed-in-panchayat-for-selling-medicines-without-degree-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-7641-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिना डिग्री के दवाइयां बेचने पर पंचायत में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिना डिग्री के दवाइयां बेचने पर पंचायत में दी शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं के डंगार में दवाई की दुकान पर बिना डिग्री के दवाइयां बेचने का मामला सामने आया है। डंगार गांव निवासी निरंजन सिंह ने इसको लेकर पंचायत प्रधान और उप प्रधान को शिकायत दी है।
शिकायत में निरंजन सिंह ने बताया कि डिग्री किसी अन्य व्यक्ति की है, जबकि दवाइयों की दुकान कोई अन्य व्यक्ति चला रहा है। जो व्यक्ति दवाइयों की दुकान चला रहा है वह एम्बुलेंस पर कार्यरत है। ड्यूटी के समय भी यह व्यक्ति दवाइयों की दुकान पर मरीजों का स्वास्थ्य जांच रहा है। बीते दिनों अमर उजाला ने इस विषय को लेकर विभाग को सचेत किया था कि जिले में कई स्थानों पर चल रही दवाइयों की दुकानों में बिना डिग्री होल्डर लोग काम कर रहे हैं। इसके बाद जिला खुफिया विभाग और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया था। दुकानों की जांच शुरू हुई थी। कुछ एक दुकानों को नोटिस जारी हुए थे। अब डंगार क्षेत्र में ऐसी शिकायत पंचायत के समक्ष पहुंच गई है। निरंजन सिंह ने पंचायत प्रधान के पास लिखित शिकायत दी है कि डंगार कस्बे में चल रही एक दवाइयों की दुकान पर ऐसा व्यक्ति काम कर रहा है, जिसके नाम पर लाइसेंस नहीं है। ड्यूटी के बावजूद वह निजी दुकान पर कार्य करता है। ऐसे में विभाग इस तरफ ध्यान देते हुए लोगों के जीवन से खिलवाड़ न होने दे। उधर दवा निरीक्षक घुमारवी अंजना देवी ने कहा कि इस संदर्भ में उनके पास शिकायत आई है। अभी वह छुट्टी पर हैं कार्यभार संभालने के बाद इस संदर्भ में जांच की जाएगी।