{"_id":"6676c4f966a0556d520fcdfe","slug":"command-of-dadhol-school-handed-over-to-ram-swaroop-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-119202-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रामस्वरूप को सौंपी दधोल स्कूल की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रामस्वरूप को सौंपी दधोल स्कूल की कमान
विज्ञापन
- पाठशाला में हुआ एसएमसी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी/भगेड़ (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में एसएमसी का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से करवाया गया। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने पर राजेश कुमार और रामस्वरूप दोनों उम्मीदवारों में आपसी सहमति न बन पाने के कारण प्रधान पद का निर्णय चुनावी प्रक्रिया से किया गया।
इसमें कुल 55 अभिभावकों ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें रामस्वरूप को कुल 38 मत पड़े, जबकि राजेश कुमार को 17 मत पड़े। रामस्वरूप को 21 मतों के अंतर से प्रधान निर्वाचित किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में मेहर सिंह को वरिष्ठ सलाहकार, जगन्नाथ, सोमदत्त, सीताराम और राजेश कुमार को सलाहकार के रूप में चुना गया। नवनिर्वाचित प्रधान ने पाठशाला की बेहतरी के लिए हमेशा काम करने की बात पर बल दिया। प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश कुमार की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया विजय कुमार, बलदेव धीमान, डॉ. तिलक राज, नरवेंद्र देव, मनोज कुमार और विकास शर्मा द्वारा संपन्न हुए। इसमें कुसुम कुमारी, मीना कुमारी, कुलदीप शर्मा और महेश कुमार ने विशेष सहयोग दिया। प्रधानाचार्य ने प्रधान पद के विजेता उम्मीदवार को बधाई प्रेषित की।