फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   college won in folk dance

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज के विद्यार्थी लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम

Tue, 18 Nov 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
college won in folk dance
कॉलेज पहुंचने पर टीम प्रभारी, विद्यार्थियों का फूल-मालाएं पहनाकर, मिठाई खिलाकर किया स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के म्यूजिक विभाग के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप-थ्री में आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया हैं। यह प्रतियोगिता 12 नवंबर से 15 नवंबर तक राजकीय महाविद्यालय ऊना में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 44 महाविद्यालय की टीमों ने लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य और कोरियोग्राफी में भाग लिया। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल सहित कॉलेज प्रशासन ने महाविद्यालय पहुंचने पर टीम प्रभारी डॉ. मनोहर लाल, डॉ. रवि प्रकाश के साथ सभी विद्यार्थियों का फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। प्राचार्य ने टीम प्रभारी सहित सभी प्रतिभागियों को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थी बहुत होनहार हैं, जो प्रत्येक इवेंट में अपनी योग्यता का शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के सुखद भविष्य की कामना की। संगीत विभाग बहुत महत्वपूर्ण है। इसके तहत नृत्य और संगीत में अपार संभावनाएं हैं। विद्यार्थी नृत्य अथवा संगीत में से किसी भी क्षेत्र को अपनी आजीविका का साधन बनाकर अपना, परिवार, महाविद्यालय और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। आजकल ऐसे बहुत से संगीतकार एवं नृत्यकार है जिनका देश-विदेश में अपना रुतबा है। इस अवसर पर एचईआईएस सेके्रेटरी प्रो. रंजीत कौशल, बी वॉक विभाग के नोडल आफिसर डॉ. सुरजीत चंदेल, एनसीसी नेवल विंग के कन्वीनर प्रो. श्रवण कुमार, इग्नू के समन्वयक डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, आईक्यूएसी आफिसर्स इंचार्ज डॉ. रितु शर्मा, कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ. नम्रता पठानिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed