फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   College classes should start in vacant hostels worth crores.

Bilaspur News: करोड़ों के खाली पड़े छात्रावास में शुरू हों कॉलेज की कक्षाएं

Mon, 22 Jul 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
College classes should start in vacant hostels worth crores.
- बरठीं क्षेत्र के लोगों का कहना अगले सत्र से शुरू हों कक्षाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं में कॉलेज खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। बरठीं सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों ने अगले सत्र से बरठी में ही कॉलेज की कक्षाएं शुरू करने की मांग की है। लोगों ने वर्षों से खाली पड़े छात्रावास में अगले सत्र से कक्षाएं शुरू करने की मांग की है।

लोगों ने बताया कि कई बार लोक निर्माण विभाग ने छात्रावास के भवन पर लाखों रुपये मरम्मत के नाम पर खर्च किया है। इस छात्रावास में 21 बड़े कमरों सहित बड़े हाल बरामदे और खुला परिसर है। भवन की कीमत करीब 21 करोड़ रुपये है। यह भवन वर्षों से खाली ही पड़ा है। देखरेख के अभाव में करोड़ों रुपये के इस भवन में लावारिस पशुओं ने अपना आशियाना बना लिया है। इस भवन में पहले छात्रावास और उसके बाद नवोदय विद्यालय की कक्षाएं चलती थीं, लेकिन कोठीपुरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का अपना भवन बन जाने के बाद से यह विद्यालय वहां पर शिफ्ट हो गया। उसके बाद यह भवन खाली ही पड़ा था। क्षेत्रवासियों की मांग की थी कि इस भवन को खंडहर होने से बचाया जाए। क्षेत्र के ग्रामीणों सहित शिक्षाविदों मनोहर लाल शर्मा, रामेश्वर कौशल, निर्मल शर्मा, राजेश कुमार, कप्तान सीताराम, कुलविंदर सिंह, श्याम लाल, राहुल गौतम, रामप्रकाश गौतम, किशोरी, प्रेमलाल नड्डा, सहित अन्य लोगों ने बताया करोड़ों रुपये की लागत से बने इस भवन को प्रयोग में लाने के लिए उन्होंने लगातार भाजपा व कांग्रेस की सरकारों के पास गुहार लगाई, लेकिन किसी ने भी इस ओर अभी तक ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस भवन में कॉलेज को खोला जाए, ताकि सरकार का करोड़ों रुपये भी बच सके और अगले सत्र से कक्षाएं शुरू की जाएं, ताकि क्षेत्र के बच्चों को इसका पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed