{"_id":"581e16504f1c1b903b43622c","slug":"coching-classes-started-in-ohar-by-sanskar-orgnigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"औहर में निशुल्क कोचिंग कक्षाएं शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औहर में निशुल्क कोचिंग कक्षाएं शुरू
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
क्लास
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं की समाज सेवी संस्था संस्कार सोसाइटी के निर्धन और जरूरतमंद छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाएं सरस्वती विद्या मंदिर औहर से शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
एक माह तक चलने वाली इन कक्षाओं में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को गणित विषय की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
संस्कार सोसाइटी औहर, घुमारवीं, नस्वाल, भटेड, भराड़ी, लोहाट, पंतेहड़ा, हटवाड़, देहरा और कोटलु में विद्यार्थियों के लिए नवंबर और दिसंबर महीने के बीच में कोचिंग कक्षाएं चलाती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के संयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि औहर में चलाई गई निशुल्क कोचिंग कक्षा में 50 छात्र-छात्राओं ने पहले दिन भाग लिया। संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने बताया कि संस्था हर वर्ष घुमारवीं उपमंडल के कई स्थानों पर निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का आयोजन करती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में औहर पंचायत प्रधान राम प्रकाश शर्मा, बकरोआ पंचायत उपप्रधान प्रीतम चंदेल, औहर पंचायत पूर्व प्रधान देश शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष भाग सिंह धीमान, स्कूल प्रधानाचार्य महेंद्रपाल नड्डा, संस्कार संस्था अध्यक्ष अमृतलाल कतना कार्यक्रम के संयोजक सुनील शर्मा, राकेश सांख्यान, रितेश धर्माणी और अनिल ठाकुर मौजूद रहे।