फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   CM Bhupesh Baghel said in Bilaspur money is reaching everyone s accounts directly

Bilaspur: सीएम बघेल बोले- सभी के खातों में सीधे पहुंच रहा है पैसा, कमीशनखोरी की कोई गुंजाइश नहीं

Sun, 20 Aug 2023 09:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 20 Aug 2023 09:17 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि न्याय योजना से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बड़ा परिवर्तन आया है। न्याय योजना का परिणाम यह हुआ है कि अभी नीति आयोग की रिपोर्ट में प्रदेश में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं, यह बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel said in Bilaspur money is reaching everyone s accounts directly
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को अल्प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजीव गांधी के नाम से अनेक योजनाएं छत्तीसगढ़ में संचालित हैं। आज सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमि श्रमिक न्याय योजना इन सब को मिलाकर 2055 करोड़ से अधिक धनराशि का वितरण किया गया है। सभी हितग्राहियों तक ऑनलाइन रकम पहुंच गई है। इसमें कोई भी बिचोलिया नहीं है, बीच में कोई आदमी नहीं है और कोई कमीशनखोरी की गुंजाइश नहीं है। अभी तक करीब 160000 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर हो चुकी है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि यह सरकार आम जनता की सरकार है। मजदूरों मजदूरों, किसानों, नौजवानों सबकी सरकार है। राहुल गांधी ने न्याय की बात कही थी वह न्याय हम लोग भले ही छोटे रूप में कर रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किया जा रहा है।  न्याय योजना से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बड़ा परिवर्तन आया है। न्याय योजना का परिणाम यह हुआ है कि अभी नीति आयोग की रिपोर्ट में प्रदेश में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं, यह बड़ी उपलब्धि है। पौने 5 साल में हमारी सरकार ने अच्छा काम किया है। फाइनेंशियल रिपोर्ट में महाराष्ट्र के बाद दूसरा राज्य हमारा है जिसकी वित्तीय प्रबंधन बहुत अच्छा बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed