फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Climate change is the biggest threat facing humanity: Vijay

जलवायु परिवर्तन मानवता के समक्ष सबसे बड़ा खतरा : विजय

Mon, 08 Apr 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Climate change is the biggest threat facing humanity: Vijay
-भोली स्कूल में बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। स्वास्थ्य खंड मार्कंड की ओर से राजकीय उच्च पाठशाला भोली में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य शिक्षक विजय कुमारी ने बच्चों को इस दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस 1950 से मनाना प्रारंभ हुआ। डब्ल्यूएचओ का अनुमान है कि दुनिया भर में हर साल 13 मिलियन से अधिक मौतें पर्यावरणीय कारणों से होती हैं। इसमें जलवायु संकट शामिल है जो मानवता के सामने सबसे बड़ा स्वास्थ्य खतरा है। 2024 विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम माय हेल्थ माय राइट है। उन्होंने पर्यावरण स्वच्छता, पानी की स्वच्छता, प्राकृतिक स्रोतों का दोहन, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, नशे का दुष्प्रभाव, योग का महत्व, वन संपदा का संरक्षण व दोहन पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही जैविक खेती, पीने के पानी के संग्रहण के लिए मिट्टी के घड़े व हैंड हाइजीन के बारे में भी बताया। उन्होंने भारत को टीबी मुक्त करने के लिए भी लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा पोषण और जंक फूड प्रोसेसड फूड के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि एक स्वस्थ जीवन शैली में रहकर ही जीवन को जीना एक हमारा अधिकार है, ताकि हम मानव होने के नाते अपनी अधिक से अधिक क्षमता को परिवार के लिए, समाज और राष्ट्र के लिए अर्पित कर सके। यही जीवन की सार्थकता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निशा देवी, आशा वर्कर अंजू देवी, सीमा कुमारी, लाजवंती और रामदेई सहित 45 लोग मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed