{"_id":"6b049541430f7b8b8000cfa5","slug":"clerk-recruitment-and-tet-exam-to-be-held-on-the-same-day-candidates-face-increased-difficulty-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-172384-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एक ही दिन होंगी क्लर्क भर्ती और टेट परीक्षा, अभ्यर्थियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एक ही दिन होंगी क्लर्क भर्ती और टेट परीक्षा, अभ्यर्थियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश में 29 नवंबर 2026 को दो महत्वपूर्ण परीक्षाएं एक ही दिन आयोजित होने जा रही हैं।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की क्लर्क भर्ती परीक्षा और स्कूल शिक्षा बोर्ड की टेट (नॉन मेडिकल) परीक्षा की तारीख समान होने से अभ्यर्थियों के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को अब किसी एक परीक्षा में शामिल होने का विकल्प चुनना पड़ सकता है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है और लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। दोनों परीक्षाएं रोजगार और भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।
ऐसे में परीक्षा तिथियां एक होने से उन्हें एक अवसर गंवाना पड़ सकता है। इससे उनकी मेहनत, समय और आवेदन शुल्क भी प्रभावित होगा। अभ्यर्थियों ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट प्रशासन और स्कूल शिक्षा बोर्ड से मांग की है कि उनकी परेशानी को देखते हुए किसी एक परीक्षा की तारीख में बदलाव किया जाए। इससे दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को किसी एक अवसर से वंचित नहीं होना पड़ेगा।