{"_id":"657075c68962dbb3690cbca6","slug":"cleaness-activity-in-college-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-9727-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में हर रोज 10 मिनट सफाई करेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में हर रोज 10 मिनट सफाई करेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वैच्छिक सफाई क्लब की हुई स्थापना
महाविद्यालय को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में स्वैच्छिक सफाई क्लब की स्थापना की गई। क्लब के प्रभारी डॉ. सुरेश शर्मा ने बताया कि करीब तीन हजार विद्यार्थियों की संख्या वाले महाविद्यालय में सिर्फ तीन सफाई कर्मचारियों से स्वच्छता की आशा रखना बेमानी है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की स्वेच्छा से सफाई और सुंदरता बनाए रखने के उद्देश्य से इस क्लब का गठन किया गया है। यह क्लब प्रतिदिन दोपहर 12.40 बजे केवल 10 मिनट महाविद्यालय परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश देगा। इस मौके पर डॉ. सुरेश शर्मा ने विद्यार्थियों को दस मिनट सफाई उसके बाद पढ़ाई का नारा दिया। 35 विद्यार्थियों के समूह के इस क्लब का नेतृत्व दीपक शर्मा और प्रीति चौहान करेंगी। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. बच्चन सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों में जागरुकता लाने के लिए स्वेच्छा से अभियान शुरू किया गया है। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने विद्यार्थियों को इस अनूठी पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।