{"_id":"69f0b82ce15163d3cd01b442","slug":"cleaness-activity-by-police-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-158884-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता में चला भांग उखाड़ो अभियान, 4 बीघा भूमि से पौधे किए नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता में चला भांग उखाड़ो अभियान, 4 बीघा भूमि से पौधे किए नष्ट
विज्ञापन
झंडूता में भांग उखाड़ते पुलिस जवान और स्थानीय लोग। स्रोत: पुलिस विभाग
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस का किया सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना झंडूता की टीम ने क्षेत्र में भांग उखाड़ो अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कोर्ट परिसर झंडूता के समीप लगभग 4 बीघा भूमि पर प्राकृतिक रूप से उगी भांग की फसल को उखाड़कर नष्ट किया।
पुलिस टीम ने सुबह से ही अभियान शुरू किया और चिह्नित स्थानों पर पहुंचकर भांग के पौधों को जड़ से उखाड़ा। इसमें ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भांग जैसी अवैध फसलों को नष्ट करना इस अभियान का अहम हिस्सा है, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सके। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं इस तरह की अवैध खेती होती दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि समाज और परिवार पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सहयोग देने का भरोसा जताया।