{"_id":"5fd8ed9d8ebc3e3b8745dd3d","slug":"civic-amenities-bilaspur-news-sml354626993","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि में सेवानिवृत्त कर्मियों को सेवा विस्तार देने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि में सेवानिवृत्त कर्मियों को सेवा विस्तार देने पर भड़के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। लोनिवि में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने पर अभियंताओं ने मंगलवार को अपने मोबाइल बंद रखकर रोष प्रदर्शन किया। सुबह नौ बजे से लेकर पांच बजे तक मोबाइल स्विच ऑफ रखे।
हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजीव कुमार और जिला बिलासपुर संघ के अध्यक्ष अनूप शर्मा ने इस रोष प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी अभियंताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में रोष स्वरूप सभी अभियंताओं ने सरकार के निर्णय का विरोध किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो आगामी रणनीति तैयार कर प्रजातांत्रिक तरीके से इसका विरोध किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष ई. राजीव कुमार ने कहा कि पूरा समय लगाकर सेवानिवृत्त हो रहे अपने चहेतों को एक्सटेंशन दी जा रही है, जबकि सैकड़ों कर्मचारी पदोन्नति की आस लगाए बैठे हैं। सरकार अपने चहेतों को सेवा विस्तार देकर अन्य कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार की अधिसूचना के तहत सेवानिवृत्त सहायक अभियंता डाडासीबा मंडल कोटला बेहार जिला कांगड़ा को 3 दिसंबर 2020 से 2.5.2021 तक सेवा विस्तार दिया गया हैै। जो कि सरासर गलत है। प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ इस सेवा विस्तार का विरोध करता है। कई कनिष्ठ अभियंता पदोन्नति की राह देखते-देखते सेवानिवृत्त भी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने चंद कनिष्ठ अभियंताओं को पदोन्नत किया है इसका संघ स्वागत करता है।
विज्ञापन
राजीव कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी में सहायक अभियंता के 24 पद रिक्त पड़े हैं। 8 पद अधिशाषी अभियंता के रिक्त पड़े हैं। इनकी पदोन्नति की फाइलें सचिव पीडब्ल्यूडी के कार्यालय में कई महीनों से धूल फांक रही हैं। सरकार पदोन्नति करने की बजाए सेवानिवृत्त लोगों को सेवा विस्तार दे रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि संघ को मिलने का समय दिया जाए। ताकि वे कर्मचारियों की मांगों को उनके समक्ष रख सकें।