फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मी हों नियमित

Sat, 12 Dec 2020 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अरुण कुमार भारद्वाज और महासचिव सुरेंद्र कुमार नड्डा ने कहा कि विभिन्न विभागों में अनुबंध पर सेवाएं दे रहे करीब तीस हजार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन मजबूती से काम कर रहा है।
विज्ञापन

कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के तीस हजार परिवारों के भविष्य की सुरक्षा के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। सुरेंद्र कुमार नड्डा ने कहा कि मौजूदा परिवेश में अनुबंध पर विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे हजारों कर्मचारी न्यूनतम वेतन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को भी चाहिए कि इस वर्ग की मांगों को समय रहते पूर्ण करे। नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व अपने दृष्टिपत्र में अनुबंध कार्यकाल को तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष करने का वादा किया था। प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मचारियों ने भाजपा की सरकार को सत्ता में लाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया था। नड्डा ने कहा कि चिंता का विषय है कि भाजपा सरकार को तीन साल का समय पूर्ण होने को है और कई अनुबंध कर्मी ऐसे हैं जिनका दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। लेकिन अभी तक सरकार ने उन्हें नियमित नहीं किया। कहा कि शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात कर अपनी एक सूत्रीय मांग को पूर्ण करवाने के लिए आग्रह करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed