{"_id":"5fc5328b8ebc3e9bd5063493","slug":"civic-amenities-bilaspur-news-sml3530726187","type":"story","status":"publish","title_hn":"भत्ते को मूल पेंशन में किया जाए समायोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भत्ते को मूल पेंशन में किया जाए समायोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर ने जिलाध्यक्ष जगदीश दिनेश की अगुवाई में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग को मांगपत्र सौंपा। राजेंद्र गर्ग ने पेंशनरों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से मांगों को लेकर चर्चा करेंगे और हरसंभव सहायता करेंगे।
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मंत्री को मांगपत्र सौंपा। कहा कि संयुक्त सलाहकार समिति का गठन करके बैठक बुलाई जाए। कई सालों से लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान किया जाए। 65, 70 व 75 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत 5, 10 व 15 प्रतिशत मिलने वाले भत्ते को मूल पेंशन में समायोजित किया जाए। पेंशनरों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को सुंदरनगर में पेंशनर्स महासम्मेलन में 17 दिसंबर 2017 को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार किया था। लेकिन 3 साल बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि करुणामूलक आधार पर मिलने वाली नौकरी एकमुश्त छूट देकर आर्थिक तंगी से गुजर रहे मृतक के परिवार के सदस्य को दी जाए। 2003 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
पेंशनरों के प्रतिनिधिमंडल ने गर्ग को शॉल, टोपी व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य अतिरिक्त महासचिव ठाकुर हुकम सिंह, जिला महासचिव चेतराम वर्मा, विजय सिंह चंदेल, प्रेम लाल वीणा, सीताराम शर्मा, लेखराम शर्मा, हरि सिंह ठाकुर, रविंद्र चौहान, हेमराज महाजन मौजूद रहे।