{"_id":"5f4e8a0f8ebc3e546c2ccbcc","slug":"civic-amenities-bilaspur-news-sml343690584","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिले एक माह में गरामोड़य बैरियर पहुंचे बाहरी राज्यों के 300 सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिले एक माह में गरामोड़य बैरियर पहुंचे बाहरी राज्यों के 300 सैलानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। हिमाचल में टूरिज्म पर कोरोना का गहरा प्रभाव पड़ा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि पिछले एक माह में बाहरी राज्यों से केवल 300 पर्यटक ही प्रदेश में दाखिल हुए हैं। इन पर्यटकों ने बिलासपुर के गरामोड़ा बैरियर से प्रदेश में प्रवेश किया।
बता दें कि अनलॉक-3 में प्रदान की गई गाइडलाइंस के बाद केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से तमाम राज्यों में आने-जाने वाले लोगों व पर्यटकों को विशेष शर्तों के अनुसार छूट प्रदान की गई है।
वहीं हिमाचल सरकार ने भी पर्यटकों को राज्य में आने के लिए पंजीकरण और पिछले 96 घंटे की कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के आधार पर घूमने फिरने की छूट प्रदान की है। लेकिन इसके बावजूद अभी तक भी बाहरी राज्यों के पर्यटकों में कोरोना का खौफ साफ दिखाई दे रहा है। हिमाचल के प्रवेश द्वार गरामोड़ा बैरियर से पर्यटकों की संख्या में कमी के पीछे कोरोना के केसों में बढ़ोतरी को भी माना जा रहा है। बता दें कि अनलॉक-3 में छूट के बाद हिमाचल राज्य में कोविड-19 के केस में दिनोंदिन हुई बढ़ोतरी का कारण भी पर्यटकों की कमी माना जा सकता है।
विज्ञापन
अनलॉक 3 के अंतर्गत 31 जुलाई से 31 अगस्त तक बिलासपुर के गरामोड़ा बैरियर से केवल मात्र 300 पर्यटक ही प्रदेश में पहुंचे हैं। अगर रोजाना की बात करें तो यह आंकड़ा 8 से 10 पर्यटकों का है। उपमंडल श्रीनयना देवी, स्वारघाट के उपमंडल अधिकारी सुभाष गौतम ने बताया कि अनलॉक -4 शुरू होने के बाद पर्यटकों के आने में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।