फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

नियमित करने की अनुबंध शर्त को घटाकर दो साल किया जाए

Sun, 30 Aug 2020 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
अनुबंध शर्त को दो साल किया जाए
विज्ञापन

सर्व अनुबंध कार्यकारिणी संघ की बिलासपुर इकाई ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सर्व अनुबंध कार्यकारिणी संघ की बिलासपुर इकाई ने अनुबंधित कार्यकाल को कम करने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अरुण भारद्वाज ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में लगभग 30 हजार अनुबंधित कर्मचारी काम करते हैं। इनमें से लगभग 10 हजार कर्मचारी अकेले शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। सभी कर्मचारी अति दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अनुबंध शर्त को तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष किया जाए। कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने चुनावी घोषणापत्र में कहा था कि जब सत्ता में आएंगे तो कार्यकाल की शर्तों को तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष कर दिया जाएगा। सरकार को सत्ता में आए हुए तीन साल पूरे होने वाले हैं। लेकिन अभी तक इस बाबत कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इस मौके पर योगराज, अनिल कुमार, नवीन कुमार, मनीष कुमार, सुखदेव, पंकज और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed