{"_id":"5f454f8b8ebc3e4ae00fb6e5","slug":"civic-amenities-bilaspur-news-sml3428800169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी काला महीना काटने गई थी मायके, पति सतलुज नदी में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी काला महीना काटने गई थी मायके, पति सतलुज नदी में लापता
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला किन्नौर के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर श्रीमति ढांग के समीप मंगलवार को आईटीबीपी की जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सतलुज नदी में गिर गई। जीप में सवार दो जवानों का नदी के तेज बहाव के चलते कोई सुराग नहीं लग सका है। इनमें से एक जवान बिलासपुर के मल्यावर गांव का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीप चालक घुमारवीं विकास खंड की ग्राम पंचायत मल्यावर के भटोली गांव का 29 वर्षीय जवान प्रदीप चंदेल पुत्र तुलसी राम है। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। ग्राम पंचायत मल्यावर के प्रधान मधुपाल धीमान ने इसकी पुष्टि की है। सूचना मिलते ही जवान के परिजनों, स्थानीय लोगों ने ठाई माता से जवान की कुशलता के लिए दुआएं मांगनी शुरू कर दी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जवान के बड़े भाई संजय कुमार जो एचआरटीसी में कंडक्टर के तौर पर कार्यरत हैं घटनास्थल के लिए अन्य परिजनों के साथ रवाना हो गए हैं।
जवान के परिवार में दो बड़े भाई व तीन विवाहित बहनें हैं। जवान का विवाह अभी एक वर्ष पूर्व ही हुआ है। उसकी पत्नी सीमा देवी काला महीना काटने मायके हमीरपुर के रोपड़ी गांव गई थी। जो सूचना मिलने के बाद ससुराल पहुंच गई। ग्राम पंचायत मल्यावर के प्रधान मधुपाल धीमान, उपप्रधान प्यार चंद, वार्ड सदस्य रत्नी देवी सहित पूर्व बीडीसी सदस्य संतोष गौतम ने जवान की मां कौशल्या देवी को ढांढस बंधाया और जवान की कुशलता की प्रार्थना की।