फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

नहीं मिल रहीं सवारियां, निजी बसें खड़ी करने को मजबूर : पटियाल

Tue, 28 Jul 2020 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रदेश सरकार की ओर से किराया बढ़ोतरी के बाद जिलाभर में 60 प्रतिशत निजी बसें सड़कों पर चलीं। लेकिन, बसों में 15 से 20 प्रतिशत सवारियां ही बैठ रही हैं। अगर हालात यही रहे तो निजी बसें ज्यादा दिन नहीं चल पाएंगी और ऑपरेटर उन्हें खड़ा करने को विवश होंगे। यह बात निजी बस ऑपरेटर यूनियन बिलासपुर के प्रधान राजेश पटियाल ने कही।
विज्ञापन

पटियाल ने कहा कि कोरोना के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। कर्मचारी और अन्य वर्ग अपने निजी वाहनों में ही ज्यादातर सफर कर रहे हैं। कुछ बसों के कागजात की अवधि समाप्त है तो कुछ की इंश्योरेंस व पासिंग खत्म है। कुछ बस मालिक बिना कागजात बसों को चलाने से परहेज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मंदिर, स्कूल, कॉलेज, शादी समारोह और अन्य धार्मिक स्थल नहीं खुलते हैं। तब तक बसों को बंद कर देना चाहिए। निजी बस ऑपरेटरों ने सरकार से मांग की है कि स्पेशल रोड टैक्स, टोकन टैक्स को 31 मार्च 2021 तक माफ कर दिया जाए। कहा कि बस ऑपरेटरों ने सरकार के आदेशों का पालन करते हुए बसें चलाईं। लेकिन, सवारी न मिलने से ऑपरेटरों को हर दिन घाटा उठाना पड़ रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार ने निजी बस ऑपरेटरों को वर्किंग कैपिटल के रूप में सहकारी बैंक से ऋण देने की घोषणा की है। इस अधिसूचना को फिर से जारी करे। बस अड्डा पर्ची तब तक माफ की जाए जब तक कोरोना काल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed