फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   chitta recovered from boys

तीन युवकों से 4.32 ग्राम चिट्टा और नशीली दवाइयां बरामद

Fri, 01 Oct 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
chitta recovered from boys
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना पुलिस ने गश्त के दौरान तीन युवकों से विभिन्न स्थानों पर 4.32 ग्राम चिट्टा और नशीली दवाइयां बरामद की हैं। तीनों के खिलाफ घुमारवीं पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं थाना पुलिस शुक्रवार को लगभग तीन बजे तरौंतड़ा की तरफ गश्त कर रही थी। एक गाड़ी एचपी 23 डी 3491 में दो युवक बैठे थे। पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो युवकों के बैग से 0.50 ग्राम चिट्टा व 15 गोलियां ईटीजोलम बरामद हुईं। आरोपियों की पहचान पारस शर्मा पुत्र मेला राम शर्मा गांव व डाकघर कुठेड़ा तहसील घुमारवीं और अशोक कुमार पुत्र अमरनाथ गांव मतोली डाकघर समैला तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दूसरा मामला घुमारवीं के कलरी कॉलेज के साथ लगते देलग का है। पुलिस टीम गश्त कर रही थी कि एक युवक घबरा गया। शक के आधार पर तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 3.82 ग्राम चिट्टा बरामद हुए। आरोपी की पहचान कुलविंदर धीमान (29 )रत्न लाल उम्र साल गांव बाड़ी डाकघर मझेड़वा तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि तीन युवकों से चिट्टा व नशीली दवाइयां बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed