फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   child died in road accident

अनियंत्रित होकर पलटी कार, डेढ़ साल के मासूम की मौत

Tue, 22 Jun 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
child died in road accident
बिलासपुर। बरमाणा थाना के तहत नम्होल-बहादुरपुर सड़क पर टेपरा के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दंपती घायल हो गया जबकि डेढ़ साल के मासूम ने आईजीएमसी शिमला ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने नम्होल चौकी में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार अर्की के मटेरनी गांव का ललित अपनी पत्नी और डेढ़ साल के बेटे के साथ टेपरा गांव में किसी समारोह में भाग लेने जा रहा था। नम्होल-बहादुरपुर सड़क पर टेपरा गांव के पास कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दंपती और उनका बेटा घायल हो गया। पीएचसी नम्होल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया। बच्चे को गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। लेकिन मासूम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed