{"_id":"6a3a791cde965c72a1061668","slug":"chief-minister-breaks-eight-year-deadlock-over-kishau-dam-sankhyan-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-162335-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने किशाऊ बांध पर आठ वर्षों का तोड़ा गतिरोध : सांख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने किशाऊ बांध पर आठ वर्षों का तोड़ा गतिरोध : सांख्यान
विज्ञापन
कहा, प्रदेश कर आर्थिकी होगी मजबूत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना पर आठ वर्षों से चला आ रहा गतिरोध मुख्यमंत्री सुक्खू ने तोड़ दिया है।
प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के सबसे बड़े रणनीतिकार साबित हुए हैं। उन्होंने प्रदेश के राजस्व भविष्य को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है। करीब 15 हजार करोड़ वाली बहुद्देश्यीय परियोजना प्रदेश की आर्थिकी में बढ़ोतरी करेगी। वहीं, इस परियोजना में प्रदेश सरकार का वित्तीय निवेश न के बराबर होगा। यही मुख्यमंत्री की रणनीति की बड़ी जीत है।
संदीप सांख्यान ने कहा कि भविष्य में इस योजना से प्रदेश को करीब 225 मेगावाट बिजली मुफ्त मिलेगी। इससे प्रतिवर्ष 100 करोड़ यूनिट से अधिक बिजली प्रदेश को मिलेगी, वहीं प्रदेश के राजस्व में करीब 600 करोड़ रुपये की वृद्धि होगी।