फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chhakoh opened the box on the development of Panchayat

छकोह ने पंचायत के विकास पर खोला पिटारा

Fri, 21 Aug 2020 03:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Chhakoh opened the box on the development of Panchayat
बिलासपुर। बिलासपुर के सदर विकास खंड में14 वें वित्त आयोग की परियोजनाओं को लेकर वर्ष 2020 में जुलाई माह तक ग्राम पंचायत छकोह 98.12 प्रतिशत धनराशि खर्च कर पहले स्थान पर रही है। इससे गांव में शौचालय, सड़कें और मनरेगा आदि कोई भी कार्य रहा लेकिन मकसद सिर्फ पंचायत का विकास ही रहा है। वहीं, इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बरमाणा ने 97.12 प्रतिशत खर्च कर दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा ने 96.65 प्रतिशत राशि खर्च की है। इन सबके बीच हरनोड़ पंचायत जनता और शासन की उम्मीदों पर रखा नहीं उतर पाया है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर कवायद तेज हो गई है। पंचायतें 14वें वित्त आयोग का पैसा खर्च करने में जुट गई है। वहीं सदर खंड में करीब तीन पंचायतें ऐसी हैं जिन्होंने साल 2020 में जारी राशि का केवल 40 से 60 प्रतिशत ही खर्च किया है। इनमें ग्राम पंचायत हरनोड़ा ने 40.81 प्रतिशत, ग्राम पंचायत बैरी रजादियां ने 47.65 प्रतिशत और सोलधा पंचायत ने 61.07 सबसे कम राशि खर्च कर विकास कार्य करवाने में फिसड्डी रही है।
विज्ञापन

साल 2020 के बजट में ग्राम पंचायत हरनोड़ा को 69.91 लाख का बजट जारी किय गया था। इसमें से पंचायत ने अभी मई माह के अंत तक सिर्फ 28.53 लाख ही खर्च किया है। वहीं ग्राम पंचायत बैरी रजादियां को 63.38 लाख जारी किए गए थे। जिसमें से 30.20 लाख खर्च हुए हैं। ग्राम पंचायत सोलधा को 60.21 लाख जारी हुए थे। उनमें से 36.77 लाख ही खर्च किए गए हैं। हालांकि वर्तमान में 15वां वित्त आयोग लागू हो चुका है। लेकिन केंद्र सरकार ने पंचायतों में काम पूरे करने की समय सीमा 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दी है। 14 वें वित्त आयोग की अवधि 31 मार्च 2020 को समाप्त हो गई थी। लेकिन राहत मिलने के बाद बीते और नए वित्तायोग के दोनेां काम अब हो सकेंगे। न तो वित्त आयोग से आया फंड रुकेगा और न ही काम।
विज्ञापन
विज्ञापन

14वें वित्तायोग के वित्त वर्ष 2020 में अभी तक इन पंचायतों का बेहतर प्रदर्शन
ग्राम पंचायत सिकरोहा ने 92.66, निचली भटेड़ 92.14, नौणी पंचायत 92.22, नम्होल 92.13, कंदरौर 91.94, दयोली 91.41 और ग्राम पंचायत छड़ोल 90.00 प्रतिशत पैसा खर्च कर टॉप 10 पंचायतों में शामिल हुई है। चालू वर्ष के लिए खंड की तरफ से 24.9 करोड़ की कुल राशि जारी की गई है। इसमें से अभी तक 19.5 करोड़ यानी कुल राशि का 79.06 प्रतिशत खर्च हुआ है। - विनीत कुमार ठाकुर,वीडियो सदर बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed