फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cheter nabrater in naina devi temple

नवरात्रों में श्रद्धालुओं पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर

Tue, 30 Mar 2021 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
cheter nabrater in naina devi temple
बिलासपुर। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में 13 से 22 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र मनाए जाएंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं को कोविड-19 के दिशा-निर्देशों और एसओपी की अनुपालना करनी होगी। बिना मास्क कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं मिलेगी। श्रद्धालुओं के एक जगह पर एकत्रित होने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उचित दूरी की अनुपालना करनी होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त रोहित जम्वाल ने बताया कि श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्रचार-प्रसार सामग्री और जागरूकता पोस्टर लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं को हर सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता आदि उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन और मंदिर न्यास प्रयास करेगा। नवरात्रों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र को 9 भागों में विभाजित किया जाएगा। इनमें 5 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

ड्रोन की मदद से श्रद्धालुओं पर नजर रखी जाएगी। कोई भी ट्रक, ट्रैक्टर और टैपों आदि सवारी लेकर श्री नयना देवी जी में नहीं आएगा। कैंची मोड़, टोबा और भाखड़ा में ही रोक दिया जाएगा। बिना रूट कोई भी बस या बड़ी गाड़ी घवाण्डल से नए बस अड्डे तक नहीं जाएगी। घवाण्डल चौक पर पार्किंग स्थल चिह्नित किए जाएंगे। ताकि यातायात में बाधा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 5 स्थानों पर स्वास्थ्य सहायता कक्ष स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि चिकित्सा सहायता कक्षों में आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां एवं आक्सीजन सिलिंडर रखना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed