फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   charas recovered from boy in bilaspur

चरस और नशीली दवाइयों के साथ पकड़ा युवक

Fri, 16 Apr 2021 11:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
charas recovered from boy in bilaspur
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना पुलिस ने बरमाणा बस अड्डे के पास युवक से 3.42 ग्राम चरस और नशीली दवाइयां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ बरमाणा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार वीरवार रात को बरमाणा थाना पुलिस बैरी की तरफ गश्त कर रही थी। बरमाणा बस अड्डे के पास एक युवक दिखा। पुलिस ने युवक से देर रात वहां खड़ा होने का कारण पूछा, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो 3.42 ग्राम चरस, ट्रामा डोल हाइड्रोक्लोराइड 100 एमजी की 8 गोलियां और अल्प्राजोलम 0.50 एमजी की 20 गोलियां बरामद हुईं। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान रामपाल पुत्र कुलदीप कुमार गांव गुग्गा घाट डाकघर पंजगाईं तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed