{"_id":"69206781ae8be2985207c014","slug":"changar-irrigation-scheme-in-bad-shape-memorandum-submitted-to-deputy-commissioner-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-148839-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चंगर सिंचाई योजना बदहाल, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चंगर सिंचाई योजना बदहाल, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Fri, 21 Nov 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
योजना के कामगारों को एक साल से मेहनताना नहीं, योजना ठप
ठेकेदार की लापरवाही से सूखने की कगार पर किसानों की फसलें
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकास खंड श्री नयना देवी जी की ग्राम पंचायत धरोट की वार्ड सदस्यों ने चंगर क्षेत्र में मध्यम सिंचाई योजना की बदहाल स्थिति को लेकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री, जल शक्ति मंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार योजना पिछले लंबे समय से अव्यवस्था का शिकार है, जिससे पूरे क्षेत्र के किसान गंभीर संकट से जूझ रहे हैं।
पंचायत की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सिंचाई योजना की रखरखाव और संचालन का कार्य एक ही ठेकेदार को वर्षों से सौंपा जा रहा है। लेकिन उसके अधीन कार्य कर रहे कामगारों को करीब एक वर्ष से मेहनताना नहीं मिला, जिसके चलते सभी मजदूर हड़ताल पर चले गए हैं। वार्ड सदस्य राणो देवी, पुष्पा देवी सहित अन्य लोगों ने कहा कि इसका सीधा असर सिंचाई व्यवस्था पर पड़ा है और स्कीम पूरी तरह ठप हो गई है। पंचायत ने बताया कि 19 नवंबर 2025 को धरोट क्षेत्र के लखनू व धरोट गांवों में पानी छोड़ना था, लेकिन कामगारों की हड़ताल के कारण किसानों को पानी नहीं मिल पाया। इससे फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं और किसान बेहद परेशान हैं। इसके अतिरिक्त यह भी बताया कि जल शक्ति विभाग उपमंडल बस्सी में जेई के पांच पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, जिसके कारण रोजमर्रा का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्कीम की न तो समय पर मरम्मत हो रही है और न ही खेतों तक पानी पहुंच रहा है। कहा कि क्षेत्र में इस अव्यवस्था को लेकर भारी रोष है और यदि समस्या का तुरंत हल नहीं किया गया तो किसान आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। सरकार से मांग की है कि सिंचाई योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए लंबित भुगतान तुरंत जारी किए जाएं, खाली पदों को भरा जाए और योजना की नियमित देखरेख सुनिश्चित की जाए।