फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chandan got the rank of Senior Under Officer, Saksham got the rank of Under Officer

Bilaspur News: चंदन को मिला रैंक सीनियर अंडर ऑफिसर, सक्षम को अंडर ऑफिसर

Mon, 06 Oct 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 06 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Chandan got the rank of Senior Under Officer, Saksham got the rank of Under Officer
बिलासपुर महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स को सी और बी प्रमाण पत्र वितरित करते हुए। स्रोत: कॉलेज प
एनसीसी कैडेट्स को वितरित किए 15 सी, 38 बी प्रमाण पत्र
विज्ञापन

बिलासपुर कॉलेज में फ्रेशर पार्टी, प्रमाण पत्र समारोह का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के एनसीसी आर्मी के कैडेट्स के लिए फ्रेशर पार्टी और बी, सी प्रमाण पत्र व रैंक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में इस साल चंदन कौंडल को सीनियर अंडर ऑफिसर और सक्षम शर्मा को अंडर ऑफिसर के रैंक दिया गया है।

साथ ही मनीषा देवी को कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट के रैंक से नवाजा गया। शुभम और दीपक को सार्जेंट का रैंक प्रदान किया गया। इस मौके पर 15 सी प्रमाण पत्र और 38 बी प्रमाण पत्र कैडेट्स को दिए गए। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स देश की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। उन्होंने एनसीसी अधिकारी द्वारा प्रस्तुत किए गए वार्षिक लेखा जोखा रिपोर्ट को अति प्रशंसनीय बताया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के साथ 17 देशों की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं लगती हैं। एनसीसी में भी बॉर्डर एरिया वैकेंसी दी गई है, जिसमें हमारे महाविद्यालय में 50 वैकेंसी दी गई हैं। एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. जयचंद ने कहा कि इस मौके पर प्रथम वर्ष के 15 कैडेट्स के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। एक्स सीनियर अंडर ऑफिसर अंशुल ने कैडेट्स को अपने एनसीसी के तीन साल के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि एनसीसी किस तरह से हमारे जीवन को अनुशासन में ढालती है। कैडेट मुस्कान और अरुण ने अपनी शायरी भरी एंकरिंग से सबका दिल जीत लिया। इस मौके पर कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. भूमेंद्र सिंह, कॅरियर काउंसलिंग सेल की कन्वीनर डॉ. नम्रता, सीनियर प्रो. डॉ. मोनिका, एनसीसी गल्र्स विंग केयर टेकर डॉ. शीतल, कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अश्विनी चंदेल, मीडिया प्रभारी डॉ. नवेंदु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed