फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   challan

हरकत में आया पुलिस प्रशासन, बिना मास्क घूमने पर काटे 16 चालान

Tue, 24 Nov 2020 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
challan
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल में लोग कोरोना गाइडलाइन की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। अमर उजाला ने इस प्रमुुखता से खबर को प्रकाशित किया। जिसका असर यह रहा कि पुुुलिस प्रशासन ने शहर में विभिन्न जगह बिना मास्क घूम रहे लोगों के 16 चालान काटे हैं। थाने में भी ले जाकर लोगों को मास्क लगाने व न लगाने के परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों में दो गज दूरी, मास्क है जरूरी मात्र एक नारा बनकर रह गया था। घुमारवीं शहर में बसों में बिना मास्क सफर, शहर में घूम रहे लोग व कुछ दुकानों में खरीदारी व दुकानदार बिना मास्क सामान बेचते हुए देखे जा सकते हैं। एक तरफ सरकार हर मंच से कह रही है कि स्वास्थ्य विभाग व कोरोना वायरस के बचाव के लिए जो जरूरी कदम है, उन्हें प्रशासन व लोग सख्ती से पालन करें तो कोरोना से बचा जा सकता है। लोग आए दिन कोरोना वायरस को हल्के में ले रहे हैं। जिससे पिछले एक महीने से मामलों में चार गुना से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज हुई है। लोगों के विरुद्ध न कार्रवाई स्थानीय प्रशासन और न ही स्वास्थ्य विभाग सख्ती से कर रहा है। मात्र औपचारिकता ही पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

डीएसपी अनिल ठाकुर ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा मंगलवार बिना मास्क घूम रहे 16 लोगों के चालान काटे गए हैं। लोगों को हिदायत दी गई है कि बिना वजह से बाजार में नहीं घूमे। बहुत जरूरी हो तभी शहर का रुख करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed