फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Central government should declare Himachal as national disaster area: Ashish

केंद्र सरकार हिमाचल को घोषित करें राष्ट्रीय आपदा क्षेत्र : आशीष

Fri, 28 Jul 2023 06:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
Central government should declare Himachal as national disaster area: Ashish
-जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में इतनी बड़ी आपदा आई केंद्र सरकार को चाहिए था कि इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दें। क्या हिमाचल प्रदेश भारतवर्ष का अभिन्न अंग नहीं है। यह बात जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने शुक्रवार को बिलासपुर परिधि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के दो बड़े धुरंधर एक जिला बिलासपुर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हमारे लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी हैं। अनुराग ठाकुर आपदा के समय प्रदेश में आए हैंडपंप हिलाया और चले गए। आशीष ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि आप प्रधानमंत्री के समक्ष मांग रखो कि हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय आपदा क्षेत्र घोषित किया जाए। अभी हाल ही में हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की टीम आई थी उनसे भी हम मांग करते हैं कि हिमाचल प्रदेश का पक्ष मजबूती से केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया जो आपदा प्रभावित दूर-दराज क्षेत्रों में पहुंचे, उन लोगों को भोजन, पानी और सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि सभी अपनी क्षमता के अनुसार राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दें। जिला युवा कांग्रेस के सभी साथियों ने मिलकर प्रदेश सरकार को एक लाख रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है।
विज्ञापन

आशीष ठाकुर ने जिले के सभी लोगों से आग्रह किया कि जितना हो सके उतनी राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दें। हाल ही में जिले में 2413 मामले सामने आए हैं, जिनमें कई लोगों के गो शेड, मकान, नाले, डंगे गिरे हैं। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक के माध्यम से 18.86 करोड़ रुपये की राशि मनरेगा की ओर से चारों खंडों के अधिकारियों की ओर से वितरित कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग, जल शक्ति विभाग, बिजली विभाग को करोड़ों रुपये की राशि जिलाधीश के माध्यम से वितरित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed