{"_id":"67b09b57109901c34d0e6f25","slug":"central-board-examinations-started-628-students-took-the-english-exam-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-132123-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: केंद्रीय बोर्ड की परीक्षाएं हुई शुरू, 628 विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: केंद्रीय बोर्ड की परीक्षाएं हुई शुरू, 628 विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा
Sat, 15 Feb 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देकर बाहर आते विद्यार्थी । संवाद
-दसवीं कक्षा के बच्चे बोले, आसान आया था पेपर
-परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन 10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हई। जिले में छह परीक्षा केंद्रों में 628 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी।
परीक्षा में एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। विद्यार्थियों में पेपर को लेकर खासा उत्साह देखा गया। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने के बाद विद्यार्थी खुश दिखे। आदित्य, बादल, अंशुमन और आर्यवीर ने बताया कि पेपर आसान था। पेपर करने में काफी मजा आया। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में विशेष अधीक्षक तैनात रहे। विद्यार्थियों को सिर्फ एडमिट कार्ड, पेंसिल, इरेजर और पेन ले जाने की ही अनुमति मिली। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित हुई। विद्यार्थी सुबह 9:30 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। उन्हें 10:00 बजे केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रवेश देने के बाद विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र की जांच की गई। जिले में डीएवी बिलासपुर, डीएवी बरमाणा, डीएवी घुमारवीं, शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं, जेएनवी कोठीपुरा और आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल बागा में परीक्षा हुई।