{"_id":"654a1204e2d40a03fe09a3fb","slug":"cement-disturbance-in-gram-panchayat-balghad-will-be-investigated-today-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-8285-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ग्राम पंचायत बलघाड़ में सीमेंट गड़बड़ी की आज होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ग्राम पंचायत बलघाड़ में सीमेंट गड़बड़ी की आज होगी जांच
विज्ञापन
- जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के उप निदेशक ने जारी किए आदेश
-विकास खंड अधिकारी करेंगे जांच, वार्ड सदस्य ने प्रधान पर लगाए थे घोटाले के आरोप
-प्रधान, सचिव, तकनीकी सहायक, वार्ड सदस्यों को उपस्थित रहने के आदेश
-
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बलघाड़ में विकास कार्यों में हुई सीमेंट गड़बड़ी की जांच के आदेश ग्रामीण विकास अभिकरण के उप निदेशक ने कर दिए हैं। बुधवार को खंड विकास अधिकारी ग्राम पंचायत बलघाड़ के कार्यालय में जाकर जांच करेंगे। इस दौरान बलघाड़ पंचायत के सचिव, प्रधान, तकनीकी सहायक और वार्ड सदस्यों को उपस्थित रहने के आदेश दिए गए हैं।
बलघाड़ पंचायत वार्ड सदस्य योगेश ठाकुर ने आरटीआई के आधार पर पंचायत प्रधान पर सीमेंट में घोटाला करने का आरोप लगाया है। योगेश ठाकुर का आरोप है कि पंचायत प्रधान ने कई कार्यों के लिए दो-दो बार सीमेंट लिया। इसके अलावा कार्य समाप्त होने के कई माह बाद भी उसी कार्य के लिए सीमेंट लिया गया है। योगेश ठाकुर के अनुसार मुख्य सड़क से अशोक कुमार के घर की ओर एक सड़क बनाई गई थी। इस सड़क का निर्माण कार्य 2020 में संपन्न हो गया था, लेकिन उस सड़क के लिए सीमेंट 7 जुलाई 2021 को फिर से लिया गया जिसे लगाने का कहीं भी कोई जिक्र नहीं है। इसके अलावा अमरोहा से पंचवटी खेल मैदान की ओर सड़क का निर्माण किया गया। इसका कार्य मार्च 2021 को संपन्न हो गया था, लेकिन जुलाई 2021 को 210 बैग और लिए गए। इसके अलावा 10 लाख रुपये की लागत से बनी गोशाला की सड़क में 900 सीमेंट बैग स्वीकृत हुए थे, जिसमें से मात्र 600 बैग लगे हैं। बाकी सीमेंट गायब कर दिया गया है। कुलदीप सिंह के घर के पास डंगे का निर्माण साल 2020 में किया गया, जबकि प्रधान ने जुलाई 21 मई 700 बैग सीमेंट के और ले लिए गए। उन्हें भी लगाने का कहीं विवरण नहीं है। उन्होंने बताया कि सिविल सप्लाई से ली गई आरटीआई में खुलासा हुआ है कि 24 मई 2021 को 240 सीमेंट बैग गाड़ी नंबर एचपी-55-3121 में लाए गए, लेकिन पंचायत रिकॉर्ड में वह कहीं भी दर्ज नहीं हैं। मुख्य सड़क से प्रेम सिंह के घर की ओर सड़क निर्माण तीन लाख रुपये से किया गया है। इस सड़क निर्माण के लिए सीमेंट के 200 बैग लगे थे, लेकिन जब इस कार्य का बिल देखा तो उसमें 300 बैग सीमेंट इस्तेमाल दर्शाया गया है। तकनीकी सहायक ने भी 300 बोरी सीमेंट की ही दर्ज की है। प्रधान ने पहले 19 मई 2020 को 150 बैग सीमेंट बुक करवाया था। उसके बाद दोबारा इसी कार्य के लिए 5 माह बाद 17 अक्तूबर 2020 को 150 बैंग सीमेंट बुक करवाया। अब इसके जांच खंड विकास अधिकारी द्वारा की जाएगी।