फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Celebrations in Bilaspur over BJP's victory

Bilaspur News: भाजपा की जीत पर बिलासपुर में जश्न

Mon, 04 May 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 04 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Celebrations in Bilaspur over BJP's victory
भाजपा विधायक जीतराम कटवाल
नेताओं ने कहा,जनता ने विकास,सुशासन पर लगाई मुहर
विज्ञापन

नयना देवी और झंडूता के विधायकों ने दी बधाई .कार्यकर्ताओं की मेहनत, मोदी नेतृत्व को बताया जीत का आधार
पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी चुनाव परिणामों पर नेताओं की प्रतिक्रिया

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन को लेकर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है। श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा और झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल सहित पार्टी पदाधिकारियों ने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए देश की जनता, पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
रणधीर शर्मा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों और सुशासन पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विभिन्न राज्यों में लगातार बढ़ती स्वीकार्यता इस बात का संकेत है कि अब देश की जनता विकास, पारदर्शिता और राष्ट्रहित की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। पार्टी जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने भी चुनाव परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों, मजबूत संगठनात्मक ढांचे और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने इन चुनाव परिणामों को राष्ट्रवाद की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार बड़े मुद्दे रहे हैं। वहीं असम में भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर अपनी पकड़ मजबूत की है और पुडुचेरी में भी पार्टी ने दोबारा सत्ता में वापसी की है।

भाजपा विधायक जीतराम कटवाल

भाजपा विधायक जीतराम कटवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed