फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   CCP launched program to reduce maternal and child mortality: Dr. Praveen

जच्चा-बच्चा की मृत्यु दर कम करने के लिए चलाया सीसीपी कार्यक्रम : डॉ प्रवीण

Thu, 14 Dec 2023 05:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
CCP launched program to reduce maternal and child mortality: Dr. Praveen
जिला अस्पताल और सिविल स्वास्थ्य केंद्र बरठीं में कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन

जच्चा बच्चा कार्ड के हिसाब से करें बच्चों का टीकाकरण

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। जच्चा-बच्चा की मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से चलाया केयर कम्पेनियन प्रोग्राम (सीसीपी) जिला अस्पताल में जिला समन्वयक डॉक्टर प्रवीण ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 21 अस्पतालों में तैनात स्टाफ नर्स ने शिशुओं की माता और परिजनों को अस्पताल एवं घरों में प्रसव के बाद शिशुओं की बेहतर देखभाल करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग का एकमात्र उद्देश्य प्रदेश भर में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और केयर कंपेनियन प्रोग्राम से प्रदेश में बच्चों की मृत्यु दर को कम करना व मां और बच्चों में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए जागरूक करना है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की दक्षता में वृद्धि करके लोगों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रदेश सरकार ने एनएचएम के माध्यम से केयर कम्पेनियन प्रोग्राम लागू किया है। जिला अस्पताल व सिविल स्वास्थ्य केंद्र बरठीं में यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ नर्स कुसुम लता ने बताया कि जच्चा बच्चा कार्ड में दी अनुसूची के अनुसार बच्चों का टीकाकरण कराना चाहिए। टीके सुरक्षित और जीवन रक्षक होते हैं। बच्चों के आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखना चाहिए। बच्चों को मां का दूध सबसे सुरक्षित व सर्वश्रेष्ठ रखता है। त्वचा से त्वचा की देखभाल बच्चे को हंसमुख और होशियार बनती है। इस मौके पर प्रियंका, ईशा, खुशबू, अनिता, मंजु, पल्लवी, प्रियंका, मीनाक्षी, शालिनी व धानी ठाकुर सहित बच्चों की माताएं और उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed