फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   CBSE Ghumarwin (girls' category) and Panjgai School (boys' category) secured first place in folk dance.

Bilaspur News: लोक नृत्य में छात्रा वर्ग में सीबीएसई घुमारवीं और छात्र वर्ग में पंजगाईं स्कूल प्रथम

Mon, 12 Oct 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
CBSE Ghumarwin (girls' category) and Panjgai School (boys' category) secured first place in folk dance.
बरठीं स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते
बरठीं में जिला स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न, 60 स्कूलों के 600 विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन

लोक नृत्य, नाटक, एकल गान सहित अन्य में विधाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लोक नृत्य के छात्रा वर्ग में सीबीएसई घुमारवीं और छात्र वर्ग में पंजगाईं स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के करीब 60 स्कूलों के 600 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान एकल गान, समूह गान, संस्कृत श्लोक, संस्कृत गीतिका, भाषण, एकांकी नाटक, वाद्य संगीत, सुभाषितानि और शास्त्रीय गायन सहित विभिन्न विधाओं में मुकाबले हुए।
समापन समारोह में बरठीं पंचायत की प्रधान उमा शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा और स्कूल स्टाफ ने उन्हें शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। उमा शर्मा ने कहा कि इस तरह के मंच से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन के लिए स्कूल को 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की। इस अवसर पर एडीपीओ जगदेव मेहता, पंचायत समिति सदस्य पिंकी देवी, उपप्रधान राकेश मेहता, वार्ड सदस्य रीता देवी, शालू देवी, रामलाल संधू, सुनील कुमार और देशराज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

छात्र वर्ग में बंदला स्कूल ने भाषण में मारी बाजी
छात्र वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में बंदला स्कूल के अग्रिम ठाकुर ने पहला, स्वारघाट स्कूल के स्वास्तिक ने दूसरा और पंजगाईं स्कूल के भव्य गौतम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वाद्य संगीत में कंदरौर स्कूल प्रथम और एबीपीएस बागा द्वितीय रहा। सुभाषितानि प्रतियोगिता में सीबीएसई बिलासपुर प्रथम, बैहल स्कूल द्वितीय और भपराल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। संस्कृत गीतिका में बरमाणा स्कूल प्रथम, भराड़ी द्वितीय और सीबीएसई घुमारवीं तृतीय रहा। एकल गान में कंदरौर स्कूल ने पहला, एबीपीएस बागा ने दूसरा और सीबीएसई घुमारवीं ने तीसरा स्थान हासिल किया। शास्त्रीय गायन में शिवा गुरुकुल स्कूल झंडूता प्रथम, एबीपीएस बागा द्वितीय और सीबीएसई घुमारवीं तृतीय रहा। समूह गान में सीबीएसई घुमारवीं प्रथम और एबीपीएस बागा द्वितीय रहा। एकांकी नाटक में राधा कृष्णा स्कूल घंडालवीं प्रथम और धनथर स्कूल द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में हवाण स्कूल प्रथम
छात्रा वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में हवाण स्कूल प्रथम, सीबीएसई घुमारवीं द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सह-शिक्षा बिलासपुर तृतीय रहा। वाद्य संगीत में बंदला स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। सुभाषितानि में बंदला स्कूल प्रथम, बैहल स्कूल द्वितीय और बरमाणा स्कूल तृतीय रहा। संस्कृत गीतिका में बंदला स्कूल प्रथम, बरमाणा स्कूल द्वितीय और घुमारवीं स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।

एकांकी नाटक में बरमाणा स्कूल प्रथम और राधा कृष्णा स्कूल घंडालवीं द्वितीय रहा। एकल गान में सीबीएसई घुमारवीं प्रथम, बंदला स्कूल द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सह-शिक्षा बिलासपुर तृतीय रहा। शास्त्रीय गायन में बंदला स्कूल प्रथम, सीबीएसई घुमारवीं द्वितीय और झंडूता स्कूल तृतीय रहा। समूह गान में बंदला स्कूल प्रथम और ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर द्वितीय रहा। लोक नृत्य में सीबीएसई घुमारवीं प्रथम और रघुनाथपुरा स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा।

बरठीं स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते

बरठीं स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed