फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   CBSE class 12th exams begin

Bilaspur News: सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू

Thu, 22 Feb 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
CBSE class 12th exams begin
- पहले दिन हुआ अंग्रेजी विषय का पेपर
विज्ञापन

-छह केंद्रों में 353 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
-सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं भी शुरू हो गईं। वीरवार को बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। जिले में छह केंद्रों में 353 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी।

परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में विशेष अधीक्षक तैनात रहे। विद्यार्थियों को सिर्फ एडमिट कार्ड, पेंसिल, इरेजर और पेन ले जाने की ही अनुमति मिली। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित हुई। विद्यार्थी सुबह 9:30 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। उन्हें 10:00 बजे केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रवेश देने के बाद अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की जांच की गई। डीएवी बिलासपुर में 63, डीएवी बरमाणा में 70, डीएवी घुमारवीं में 75, शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में 51, जेएनवी कोठीपुरा में 77 और आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल बागा में 17 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सीबीएसई के जिला समन्वयक महेंद्र ठाकुर ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में कोई भी बच्चा अनुपस्थित नहीं रहा। कोई भी नकल का मामला सामने नहीं आया है। सभी विद्यार्थी समय पर परीक्षा केंद्र में पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed