{"_id":"6a63afd1c1f3ccbbde0592c2","slug":"case-registered-against-haryana-man-for-alleged-fraud-under-the-pretext-of-sending-people-abroad-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164296-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, हरियाणा के व्यक्ति पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, हरियाणा के व्यक्ति पर केस दर्ज
विज्ञापन
बिलासपुर के कोठी चौक के व्यक्ति ने दी पुलिस को शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से रुपये ऐंठने और बाद में पैसे वापस मांगने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने हरियाणा के कैथल निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर के कोठी चौक क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की जान-पहचान हरियाणा में रहने वाले आरोपी से थी। आरोपी ने दावा किया कि उसने लोगों को विदेश भेजने का काम शुरू किया है और उसके माध्यम से आसानी से नौकरी के लिए विदेश भेजा जा सकता है। उसने शिकायतकर्ता से कहा कि यदि उसके परिचित या रिश्तेदार विदेश जाना चाहते हैं तो वह उनका काम करवा देगा।
आरोप है कि शिकायतकर्ता ने आरोपी पर भरोसा करते हुए अपने हमीरपुर निवासी रिश्तेदार और अन्य लोगों को भी उसके संपर्क में लाया। आरोपी ने पहले जापान भेजने का भरोसा दिया और आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाए। बाद में कुछ लोगों को थाईलैंड सहित अन्य देशों में भेजा गया, लेकिन वहां रोजगार की बात नहीं बन सकी और वे वापस लौट आए। इसके बाद शिकायतकर्ता और अन्य लोगों ने आरोपी से अपनी रकम लौटाने की मांग की। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने स्वयं करीब एक लाख रुपये नकद आरोपी को दिए थे, जबकि अन्य लोगों से भी विदेश भेजने के नाम पर रकम ली गई थी। उन्होंने कहा कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि पुलिस ने सदर थाना में केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।