{"_id":"5efccafa8ebc3e42bc5b3782","slug":"case-on-travelar-bilaspur-news-sml3371783172","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर चोर रास्ते से राजस्थान से घर पहुंच गया व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर चोर रास्ते से राजस्थान से घर पहुंच गया व्यक्ति
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता के तमाम प्रयासों के बावजूद भी लोग जिला प्रशासन की आंख में धूल झोंककर चोरी-छिपे घर पहुंच रहे हैं। इसी प्रयास में बुधवार को 26 जून को श्रीनयना देवी क्षेत्र के कोलियां थाना क्षेत्र में राजस्थान से घर पहुंचे एक व्यक्ति के खिलाफ प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसके साथ ही उसे संस्थागत संगरोध में रखा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोलियां गांव निवासी छिंद्रपाल पुत्र प्यार सिंह सालों से राजस्थान में रहकर कार्य करता है। कोरोना के चलते पूरे प्रदेश में कर्फ्यू चल रहा है। लिहाजा, जिला प्रशासन की ओर से बिना अनुमति बाहर से आने वाले लोगों की इंट्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। ऐसे में छिंद्रपाल बिना जिला प्रशासन को सूचना दिए चोरी-छिपे राजस्थान से 26 जून को अपने घर पहुंच गया।
इसकी जानकारी जब दो दिन बाद पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि छिंद्रपाल ने राजस्थान से घर आने के बाद अपने आने की जानकारी प्रशासन को नहीं दी और अपने साथ ही पूरे परिवार को खतरे में डालकर कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन किया है। इसके साथ ही अन्य लोगों की सेहत के साथ भी खिलवाड़ किया। जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने तुरंत उक्त व्यक्ति को संस्थागत क्वारंटीन कर दिया।
डीएसपी श्री नयना देवी जी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ उपायुक्त बिलासपुर के आदेशों की अवहेलना करना, कोरोना संक्रमण को बढ़ावा देना तथा आम जनता के स्वास्थ्य को खतरा उत्पन्न करने पर पुलिस थाना कोट कहलूर में मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।