फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   car stuck with truck

Bilaspur News: गरामौड़ में फोरलेन पर पर श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से टकराई

Thu, 05 Mar 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
car stuck with truck
ओवरटेक करते समय हादसा, बाल-बाल बचे कार सवार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गेहड़वीं (बिलासपुर)। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर गरामोड़ में बुधवार रात पंजाब से आए श्रद्धालुओं की कार सरस्वती माता मंदिर के पास खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे में कार सवार सभी श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आई हैं, जबकि कार को भारी नुकसान हुआ है।


जानकारी के अनुसार श्रद्धालु मणिकर्ण गुरुद्वारा साहिब से माता टेककर लौट रहे थे। इसी दौरान गरामोड़ा में फोरलेन पर सरस्वती माता मंदिर के पास अचानक एक वाहन ने उनकी कार को ओवरटेक किया। चालक ने वाहन को संभालने की कोशिश की, लेकिन सामने खड़े ट्रक से कार टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए कार सवारों को बाहर निकाला। सभी श्रद्धालु सुरक्षित बताए जा रहे हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। लोगों का कहना है कि गरामोड़ा में फोरलेन पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई जगहों पर वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed