{"_id":"662fa7fc526104767e0cb585","slug":"car-lost-control-and-crashed-driver-injured-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-116604-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सिर में आई चोट, हमीरपुर में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी क्षेत्र के भराड़ी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल की भराड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हमीरपुर रेफर किया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार अंशुल (22) निवासी गांव मिहाड़ा तहसील घुमारवीं कार में भराड़ी से दधोल की तरफ जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह भराड़ी थाने के नजदीक पहुंचा तो कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इस कारण वह कार सड़क से करीब 10 फीट नीचे लोगों के घरों के तरफ जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद भराड़ी पुलिस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार चालक को निकाल कर भराड़ी अस्पताल पहुंचाया। घायल को सिर में गंभीर चोटें आई है। भराड़ी से चिकित्सकों ने उसे हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया है। वहीं हादसे की जगह पर मकान मालिक कैलाश ने बताया कि उनके मकान की रेलिंग तोड़ते हुए कार नीचे गिरी है। उनके मकान काे भी नुकसान हुआ है। उधर भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि घायल का उपचार चल रहा है। हादसे की जांच की जा रही है।