फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Car goes out of control on four-lane highway after tyre burst, veers into the other lane.

Bilaspur News: फोरलेन पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार, दूसरी लेन में पहुंची

Tue, 23 Jun 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Car goes out of control on four-lane highway after tyre burst, veers into the other lane.
फोरलेन पर दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी। स्रोत: वीडियोग्रैब
औहर के पास हुआ हादसा, सभी सवार सुरक्षित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक राजमार्ग पर औहर के पास मंगलवार को कार का टायर फट गया। कार में सवार लोग आनी से नादौन की ओर जा रहे थे। हादसे के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर अपनी लेन छोड़कर विपरीत दिशा की लेन में पहुंच गया। गनीमत रही कि उस समय सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि चली कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही चालक नियंत्रण नहीं रख सका और कार दूसरी लेन में चली गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को संभाल लिया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि राजमार्ग पर तेज रफ्तार के साथ-साथ वाहनों में आने वाली तकनीकी खराबियां भी दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। उन्होंने चालकों से सफर शुरू करने से पहले टायरों समेत वाहन की तकनीकी स्थिति की जांच करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed