{"_id":"654f744092ea045ec0061345","slug":"car-collides-with-truck-two-injured-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-8538-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ट्रक से टकराई कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ट्रक से टकराई कार, दो घायल
विज्ञापन
- बरमाणा में हुआ हादसा, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा में एक कार सड़क किनारे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। बरमाणा थाना पुलिस ने कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। बयान में शशि कुमार निवासी गांव यलातर डाकघर दशेज तहसील बल्ह जिला मंडी ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ कार में सवार होकर सुंदरनगर से घुमारवीं में काम से गया था। वहां से वापस आते समय बरमाणा के पास पहुंचने पर कार चला रहे पंकज कुमार ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में उन्हें चोट आई हैं। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।